Kanpur-थाना साढ़ मे हार्ट अटैक से पुलिस कर्मी दीवान की मौत.......

थाना साढ़ में हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल की मौत

:-एक महीने पहले हुआ था दिल का ऑपरेशन.....
:-दो दिन पहले ड्यूटी पर वापस थाने लौटे थे......

भीतरगांव। के साढ़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। साथी पुलिस कर्मियो ने आनन फानन हेड कांस्टेबल को भीतरगांव सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया। साथी पुलिस कर्मियो ने घटना की सूचना परिजनो को दी। वही साथी पुलिस कर्मियों ने शोक की लहर दौड़ गयी। अंबरीष स्वभाव मे सरल व सज्जन थे। बर्तमान मे सन 2022 वह साढ़ थाना मे तैनात थे।पुलिस ने हेड कांस्टेबल के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार इटावा जिले के सैफई निवासी अम्बरीष कुमार कानपुर दक्षिण के साढ़ थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल को सत्ताईस नवंबर को हार्ट अटैक पड़ा था। इसके बाद उन्हे आनन फानन मे कानपुर कार्डियो लॉजी मे भर्ती कराया गया था जहां पर दूसरे दिन उनके दिल का ऑपरेशन हुआ था। जिसमें हेड कांस्टेबल के एक स्टेन पड़ा था। दो दिन बाद कार्डियो लाजी से डिस्चार्ज कर दिया गया डिस्चार्ज होने के बाद वह अपने घर सैंफई चले गए थे। तब से बीती दस दिसंबर को उन्होंने साढ़ थाने पहुंच कर ड्यूटी ज्वाइन की थी। बुधवार देर रात वह खाना आदि खा पीकर कमरे मे सोने चले गए थे। सुबह जब दरवाजा नहीं खोला तो साथी पुलिस कर्मियों ने दरवाजा खोल कर देखा तो हेड कांस्टेबल मृत अवस्था में पड़े हुए थे। पुलिस कर्मीयों ने आनन फानन हेड कांस्टेबल को भीतरगांव सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हेड कांस्टेबल अम्बरीश को मृत घोषित कर दिया। साढ़ थाना प्रभारी ने केपी सिंह ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को देने के साथ हेड कांस्टेबल के परिजनो को दी। पुलिस ने हेड कांस्टेबल के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। शव का पोस्ट मार्टम होने के बाद कानपुर पुलिस लाईन मे उन्हे गाड आफ आनर दिया जाएगा जिसके बाद सव परिजनों को शौपते हुए उनके पैत्रक गांव सैफई भेजा जाएगा जहां सुक्रवार को शुबह यमुना जी मे उनका अन्तिम संस्कार किया जाएगा बर्तमान मे साढ़़ थाने मे शोक की लहर है।