चकिया।क्षेत्र की बेटी आयुषी सिंह को मिला पुरस्कार, एक्सेप्शनल लीडरशिप एंड इन्नोवेटिव स्पिरिट के लिए सम्मान

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया। तहसील क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की खेल की दुनिया में अपना नाम रोशन करने की और अग्रसर है।उसे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में सम्मानित किया गया है। वाराणसी के सनबीम कॉलेज फॉर वूमन से एम कॉम की पढ़ाई कर रही आयुषी सिंह को महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया है। सनबीम कॉलेज ऑफ़ वूमेंस की छात्रा आयुषी को कई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यह पुररस्कार मिला है।नई दिल्ली में 8 दिसंबर को आएगी। इस कार्यक्रम में एक्सेप्शनल लीडरशिप एंड इन्नोवेटिव स्पिरिट के लिए पुरस्कार दिया गया है। जिसमें कई राज्यों और देशों के शिक्षा प्रमुख तथा उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के प्रमुख भी मौजूद थे।

आयुषी मूल रूप से चकिया तहसील के शहाबगंज विकासखंड के पहाड़पुर गांव की रहने वाली है। उसके पिता का नाम आनंद कुमार सिंह और माता का नाम अंजना सिंह है। आयुषी का एक भाई भी है, जो नोएडा से बायोटेक में पढ़ाई कर रहा है।आयुषी कई खेलों में अपनी प्रतिभा आजमा चुकी है। उसे बॉक्सिंग में भी गोल्ड मेडल प्राप्त हो चुका है तथा पावर लिफ्टिंग में भी उसे मेडल मिल चुके हैं।आयुषी सिंह ने सिटी अपडेट न्यूज के साथ खास बातचीत में बताया कि उसे इलाहाबाद तथा गोरखपुर में स्टेट लेवल तथा नागालैंड में 2023 में राष्ट्रीय लेवल पर भी कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार जीत चुकी है। अगले महीने उसे बेंगलुरु में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाना है और इसकी तैयारी वह जोर-जोर से कर रही है।आयुषी सिंह को सम्मान मिलने पर उसके परिजन और रिश्तेदारों ने खुशी जाहिर की है और उसका हौसला अफजाई कर रहे हैं।