सैकड़ो परिवारों की प्रिय हो चुकी प्रियंका के विदाई समारोह का हुआ आयोजन, समाजसेवियों व महिला पुलिसकर्मियों ने दी भावुक विदाई, छलके आंसू

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

अलीनगर। चंदौली जनपद में 3 दिन पूर्व एसपी आदित्य लांग्हे ने जिले के चार थाना प्रभारी का तबादला कर दिया था। इसके बाद रविवार को अलीनगर महिला थाने की प्रभारी व सैकड़ो परिवारों की प्रिय रही उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह के विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन महिला थाना परिसर में किया गया।जिसमें महिला पुलिसकर्मियों व समाजसेवियों ने उन्हें भावुक विदाई दी। हम तो विदा करते वक्त सबके आंखों से आंसू छलक उठे।इसके बाद वह वहां से अपने नए स्थानांतरित जगह इलिया थाना पहुंची।

बता दें कि प्रियंका सिंह महिला थाना की प्रभारी रहते हुए लगभग 500 से अधिक बिछड़े परिवारों को एक कराते हुए उनके घर को बसाने में अपने अहम भूमिका निभाई हैं। जिनके पहल से सैकड़ो परिवार आज एक दूसरे के साथ अपनी खुशी से रह रहे हैं। रविवार को स्थानीय महिला थाना परिसर में महिला पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों द्वारा उनके विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कि 7 डेज फाउंडेशन की संस्थापिका कोमल गुप्ता, महिला थाने की नवजात प्रभारी पूजा कौर सहित महिला पुलिसकर्मियों तथा मौजूद लोगों ने उन्हें माला पहनने के साथ ही स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उनके विदाई समारोह में महिला पुलिस कर्मियों के आंखों से आंसू छलक पड़े थे। उनके अच्छे कार्यों को याद करते हुए महिला पुलिसकर्मी रो पड़ी।

इस दौरान महिला कांस्टेबल साफिया,सत्या पांडेय, मनीष द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।