झांसी के अस्पताल में घटी दर्दनाक घटना को संज्ञान में लेकर पीलीभीत में अधिकारियों के निर्देशन में अमरिया के अस्पतालों में आग बुझाने के उपकरणों को किया गया चेक,छापामार/चेकिंग अभियान के दौरान

ब्रेकिंग

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।


झांसी के अस्पताल में घटी दर्दनाक घटना को संज्ञान में लेकर पीलीभीत में अधिकारियों के निर्देशन में अमरिया के अस्पतालों में आग बुझाने के उपकरणों को किया गया चेक।


अमरिया में अवैध अस्पतालों की है भरमार।

पीलीभीत जिलाधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अनिकेत गंगवार के द्वारा अमरिया में चलाया गया चेकिंग अभियान।

छापामार/चेकिंग अभियान के दौरान अमरिया में बिना आग बुझाने के उपकरणों के तथा अवैध रूप से चल रहा अवध नर्सिंग होम को किया गया सील।

बताया गया है अवध नर्सिंग होम में अनट्रेंड स्टाफ के द्वारा महिला का सीजर ऑपरेशन किया गया था।

चेकिंग अभियान से अवैध रूप से चल रहे अस्पताल/नर्सिंग होम के संचालकों में मचा हड़कंप।

चेकिंग अभियान के दौरान कई अवैध रूप से चला रहे अस्पताल संचालक अपने अपने अस्पताल बंद कर भागे।