जिला फिरोजाबाद के कांग्रेस के स्तंभ कहे जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी श्री महेश चंद्र शर्मा (मोढ़ा वाले) का 83 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन ।

आज जिला फिरोजाबाद के कांग्रेस के स्तंभ कहे जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी श्री महेश चंद्र शर्मा (मोढ़ा वाले) का आकस्मिक निधन 83 वर्ष की आयु में उनके आवास पर सुबह हो गया। जैसे ही यह सूचना जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी को प्राप्त हुई तुरंत जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी मोढ़ा स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा उड़कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि कांग्रेस परिवार में के लिए आज बहुत ही दुखद दिन है। लगभग 18 वर्ष की आयु से लेकर 83 वर्ष की आयु तक निरंतर कांग्रेस की सेवा करने वाले श्री महेश चंद्र शर्मा जी के चले जाने से सभी कांग्रेसीजन बहुत दुखी हैं। कांग्रेस के परिवार के सदस्य का जाना बहुत ही कष्टकारी है। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा आज ऐसा महसूस हो रहा है कि हम सभी कांग्रेसीजन अनाथ हो गए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महेश चंद शर्मा बाबूजी का स्थान कोई नहीं ले सकता। उनके जाने से हम लोगों की जो छती हुई है उसकी भरपाई करना असंभव है। हम सभी उनके परिजनों के साथ इस दुख की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं तथा महेशा शर्मा बाबूजी के बताए हुए मार्ग पर चलकर कांग्रेस की इसी प्रकार से सेवा करते रहेंगे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मनोज भटेले, अभिषेक पचौरी, हाजी नासिर अहमद, शफात खान राजू, मनीष द्विवेदी, संत कुमार, गुलाम जिलानी, चंद्रकांत यादव, मुकेश गॉड, क्षेत्रपाल सिंह यादव, आर्यन, सारांश, रंजीत, हरिमोहन आदि लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सादर
संदीप तिवारी
अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद