विवाहिता ने की आत्महत्या, वही खेत पर ससुर का पेड़ से लटका मिला शव

पीलीभीत। घुंघचाई क्षेत्र में सोमवार को विवाहिता का शव घर में और कुछ देर बाद उसके ससुर का शव खेत में पेड़ से लटकता मिला। एक ही घर के दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हत्या के आरोप लगाए। सूचना पर सीओ, तहसीलदार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शवों को कब्जे में ले लिया। घुंघचाई क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी सूरज सिंह की शादी ढाई वर्ष पूर्व गांव सिंगरौली निवासी ताशू के साथ हुई थी। कुछ दिन पूर्व वह छह माह की बच्ची के साथ मायके में रहने गई। रविवार शाम वह ससुराल लौटी। सोमवार को घर के कमरे में कुंडे में दुपट्टे से बने फंदे से उसका शव लटका मिला। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया। वहीं मृतक की ओर की ओर विवाहिता के मायके वालों पर हत्या कर शव लटकना का आरोप लगाया गया। सूचना पर सीओ विशाल चौधरी, नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
सीओ पूरनपुर विशाल चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। मामले की जांच की जा रही है।