डेयरी में गोवंशीय पशु को काटकर मांस बेचने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार हिंदू संगठनों में आक्रोश

बरेली। जनपद के थाना किला क्षेत्र में डेयरी की आड़ में प्रतिबंधित मांस बेचने का धंधा चल रहा था।इसकी जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन के लोग गुरुवार की सुबह डेयरी पर पहुंच गए।उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई पुलिस ने मौके से गोवंशीय पशु का मांस बरामद किया है। मामले में डेयरी मालिक को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार थाना किला छावनी का रहने वाला अन्नू पुत्र अनवर डेयरी चलाता है। आरोप है कि वह अपनी डेयरी मे ही गोवंशीय पशुओं को काटकर मांस बेचने का काम करता है। आरोप है कि गुरुवार की सुबह उसने डेयरी मे कोई पशु काटा। उसने मांस के अवशेष बोरी मे भरकर ई रिक्शा पर लाद लिया। वह इन अवशेष को किला नदी मे फेंकने के लिए ले जा रहा था। आसपास क्षेत्र के लोगों ने अन्नू को ऐसा करते देख लिया इससे हंगामा खड़ा हो गया जानकारी मिलनपर हिंदूवादी संगठन के विश्व हिन्दू महासंघ के तमाम पदाधिकारी संघ के गोरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा और जिला प्रभारी ऋषभ ठाकुर के साथ हिंदू संगठन आजाद सेना के अमित राठौर,गौर रक्षा दल के गौरव कश्यप. अंकुर बाजपेई, शुभम गंगवार,आकाश कश्यप और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने डेयरीnमालिक अन्नू को हिरासत मे ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वही मांस के अवशेष को जांच के लिए भेजा है।आशीष और ऋषभ की ओर से थाना किला में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। किला इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है ।।