सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का एक दिवसीय पीलीभीत में प्रवास,भाजपा का सदस्य बनाने को घर-घर घूमे प्रदेश अध्यक्ष। 

सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का एक दिवसीय पीलीभीत में प्रवास,भाजपा का सदस्य बनाने को घर-घर घूमे प्रदेश अध्यक्ष।�

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।�

पीलीभ जनपद में सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का एक दिवसीय पीलीभीत में प्रवास कार्यक्रम रहा है, बहीं भाजपा का सदस्य बनाने को घर-घर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी गए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने डोर टू डोर जाकर बूथ नम्बर 297 पर कई लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है।इसके बाद जिला कार्यालय पहुंचकर सभी जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारी,मण्डल पदाधिकारी,मोर्चा पदाधिकारी व सैकड़ों पदाधिकारियों को सम्बोधित किया है,अंत में एक बैंकेट हॉल पहुंचे जहां पर सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई और सभा को सम्बोधित करते हुए कहा पीलीभीत सदैव भाजपा का गढ़ रहा है,यहां के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं जन-मानस ने कभी निराश नहीं किया।पीलीभीत को संगठन द्वारा जो निर्धारित लक्ष्य है जिसमें बूथ स्तर पर 200 और जिला स्तर पर को 3 लाख सदस्य बनाकर संगठन अपने लक्ष्य को पार करना है।इस सदस्यता अभियान को गति देने हेतु 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते हुए,वहां पर उपस्थित लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण दिलानी है।हम सभी जानते हैं कि सबसे पहले माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सदस्यता का शुभारंभ किया था और आज इसका व्यापक धरातल पर उतारने के लिए एक एक कार्यकर्ता लगकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना है।मंचासीन अतिथि में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुग्विजय शाक्य,जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह,जिला प्रभारी गुलशन आनन्द,माननीय राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार,पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान,बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व जिला प्रभारी पूरन लाल लोधी,जिला सहकारी चैयरमेन सत्यपाल गंगवार,
पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह,मन्जीत सिंह,मुकेश गुप्ता के अलावा सदस्यता अभियान प्रमुख गोकुल प्रसाद मौर्य,तुलाराम लोधी, जिला महामंत्री लेखराज भारती, दिनेश पटेल, महादेव ग्यान,अमित अग्रवाल,आयुष मिश्रा, संजीव मोहन अग्रवाल, अनुराग अग्निहोत्री,रेखा सिंह परिहार,अभिषेक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी स्वतंत्र देवल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।