लखनेश्वर विश्वकर्मा सेवा समिति के पूर्व संरक्षक  कपिल मुनी शर्मा की पत्नी के निधन पर शोक

रसड़ा(बलिया) लखनेश्वर विश्वकर्मा सेवा समिति के पूर्व संरक्षक कपिल मुनी शर्मा की पत्नी शिव कुमारी देवी 65 वर्ष निवासी स्टेशन रोड रसड़ा,का देहांत शनिवार को हृदय गति रुकने से हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार की रात्रि अचानक तबीयत बिगड़ी गया। जिन्हें मऊ जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनकी इलाज के दौरान शनिवार को सुबह लगभग आठ बजे मृत्यु हो गई। उसकी पार्थिक शरीर घर लाया गया। पार्थिक शरीर पहुंचे ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना कर शोक व्यक्त करने पहुंचे समिति के अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा , भुवनेश्वर शर्मा लल्लन शर्मा हंशदेव शर्मा एवं समाज के सीताराम शर्मा, दिनेश शर्मा, कृष्णा शर्मा,संजय शर्मा, सुनील कुमार सरदासपुरी, अखिलेश शर्मा, उमाकान्त विश्वकर्माआदि लोगों शोक संवेदना व्यक्त किया।