Kanpur-साढ़ क्षेत्र मे भेड़िया देखे जाने से लोगों मे दहसत......

साढ़ क्षेत्र मे भेड़िया देखे जाने से लोगों मे दहशत

:-पाण्डु नदी के किनारे के गांवों मे लोगों मे दहशत.....

       भीतरगांव। साढ़ थाना क्षेत्र के चिरली गांव मे भेड़िया देखे जाने से लोगों मे भारी दहशत व्याप्त है चिरली गांव सहित आस पास के गांव कुंदौली घारमपुर सचौली राजेपुर आदि गांवों मे भारी दहशत व्याप्त है लोगों ने भेड़िया देखे जाने पर उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया मे वायरल कर दिया है
            जानकारी के अनुसार नर्वल थाना क्षेत्र मे पाण्डु नदी के पार अभी तक भेड़ियों का आतंक व्याप्त था जिसके तहत अभी तक नर्वल थाना क्षेत्र मे अभी तक लगभग आधा दर्जन लोगों पर आक्रमण कर चुके थे जिसे सम्बंधित खबर भी एक दैनिक अखवार मे छपी थी परंतु पिछले दो दिनों से भेड़िया नदी पार करते हुए साढ़ थाना क्षेत्र मे दिखने शुरू हो गए जिससे लगभग आधा दर्जन गांवों मे लोगों मे भारी दहशत व्याप्त है भेड़िया देखे जाते समय ग्रामीणों ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया मे वायरल कर दिया जिससे लोग और दहशत मे हैं ग्रामीणों ने बताया कि अलग अलग जगह मे तीन भेड़िया देखे गए हैं परंतु अभी तक भेड़ियों ने किसी पर हमला नही किया है फिर भी लोगों मे भारी दहषत व्याप्त है।