Kanpur-लाईसेन्शी बंदूक से खुद को गोली मार कर की आत्म हत्या......

सजेती में नसे का आदी युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

:-लाइसेंसी बंदूक को पैर के अंगूठे में फंसाया और पेट में मार ली गोली.....

भीतरगांव। सजेती में युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली से उड़ा लिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। आवाज सुन कर पहुंचे परिजनों पहुंचे तो देखा खून से लथपथ लाश पड़ी है। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि युवक नशे का आदि था। नशे में युवक ने बंदूक का टीगर पैर के अंगूठे से दबा कर सुसाइड कर लिया।
जानकारी के अनुसार सजेती थाना क्षेत्र के जल्ला गांव निवासी ३४ वर्षीय अरविंद सिंह प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार के लोगों ने बताया- शुक्रवार की सुबह युवक से एक बोरी गेहूं बेचने के लिए निकला था। वहां मिले रुपए से युवक ने शराब पी और घर लौट आया। घर पर आने के बाद खूंटी पर टंगी पिता लाल सिंह की दोनाली बंदूक को उठा कर अपने पैर के अंगूठे में बंदूक का टीगर दबा कर खुद को गोली मार ली। इससे युवक की मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुन कर परिजन पहुंचे। आवाज सुन कर पड़ोसी भी जुट गए। जानकारी पर पड़ोस में गई पत्नी व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची सजेती पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के साथ युवक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। सजेती थाना प्रभारी ब्रजमोहन ने बताया कि युवक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। युवक अरविंद की शादी हमीरपुर में रहने वाली युवती के साथ लगभग बारह साल पहले हुई थी। युवक के तीन बच्चे है। घटना के बाद से पत्नी बच्चो समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।