महिला शिक्षिकाएं निडर होकर अपना काम करें प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा दिया गया आश्वासन

महेश प्रताप सिंह

कानपुर ब्यूरो।उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद कानपुर नगर द्वारा आयोजित महिला शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या द्वारा बच्चों की शिक्षा एवं संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली कानपुर नगर की समस्त ब्लाक कार्यकारिणी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या द्वारा आगामी 3 वर्षों के लिए जिला कार्यकारिणी का नवीनीकरण एवं विस्तार भी किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी ने प्रदेश अध्यक्ष महोदया द्वारा नामित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का एक स्वर में करतल ध्वनि से स्वागत किया । मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष रुचि त्रिवेदी द्वारा अपने स्वागत भाषण में प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या का आभार प्रकट किया साथ ही महिला शिक्षकों की समस्याओं को समाधान हेतु संगठन बनाने के लिए भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष महोदय का सभी ब्लॉकों से आए हुए पदाधिकारी ने विशेष सम्मान एवं स्मृति चिन्ह भेट किया। प्रदेश सदस्य दीप्ति शुक्ला द्वारा सम्मान समारोह की भूरि भूरि प्रशंसा की साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला अध्यक्ष महोदय को बधाई दी। कार्यक्रम में जनपद इटावा से जिला अध्यक्ष कामना एवं प्रदेश अनुशासन समिति एवं जिला महामंत्री जनपद इटावा से अर्चना चौधरी ने भी प्रतिभाग किया।