एसडीएम दिव्या ओझा के छापेमारी में खुल गई ब्लॉक की पोल, खाली मिला पूरा ब्लॉक, बिना छुट्टी के गायब मिले कई कर्मचारी

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

शहाबगंज- उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा ने गुरुवार को विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।, निरिक्षण के दौरान तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। समय से कर्मचारियों के कार्यालय में उपस्थित नही होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। एसडीएम चकिया गुरुवार को 10:30 बजे पर विकास खंड कार्यालय पर पहुंची। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी कृषि पियुष कुमार सिंह, अवर अभियंता लघु सिंचाई विकास कुमार व सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र कुमार बिन्द अनुपस्थित पाये गए। तीन कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लेट लतीफ आने वाले कर्मचारियों के ऊपर विभागीय कार्यवाही के लिए नोटिस जारी किया जायेगा। एसडीएम के औचक निरीक्षण से ब्लाक कर्मचारियों में दहशत व्याप्त रहा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

किसके साथ की उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी पहुंच कर व्यवस्थाओं सुविधाओं का हाल जानते हुए मौके पर मौजूद इलाज करने पहुंचे मरीजों से भी बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई और समय से डॉक्टर और कर्मचारियों को अस्पताल में उपस्थित होकर मरीजों का इलाज करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।