समाजवादी पार्टी ने चलाया छात्र नौजवान PDA जागरूकता अभियान 

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं आरती महेंद्र, छत्र-छात्राओं से लिए सुझाव,भरवाये संकल्प पत्र

पूरनपुर, पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी द्वारा छात्र नौजवान PDA जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बुधवार 04 सितंबर 2024 को साईं डिग्री कॉलेज पूरनपुर में छात्र, नौजवान PDA जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं से सुझाव लिए तथा संकल्प पत्र भरवाने का काम किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/पूर्व प्रत्याशी 129- विधानसभा पूरनपुर आरती महेंद्र मौजूद रही। कार्यक्रम में सपा नगर अध्यक्ष पूरनपुर हाजी लाडले,सपा जिला सचिव मुनेंद्र भारती, छात्र सभा अध्यक्ष कृपाल वर्मा, उपाध्यक्ष अमित वर्मा, जिला सचिव भगवान दीन वर्मा, उपाध्यक्ष अमित बाजपेई, तस्लीम खान, वीरेश यादव, अजय दिवाकर, राजपाल भारती सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।