सरकार किसानों के शोषण पर आमादा है- जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां 

भाकियू जिला अध्यक्ष राजवीर लवानियां का खेरागढ़ दौरा: किसानों की समस्याओं पर चर्चा

खेरागढ़ -भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने तहसील खेरागढ़ के विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं और सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरे के दौरान, उन्होंने खेर्रा, जगनेर, नगला रुँध, सरैंधी समेत कई गांवों के किसानों से मुलाकात की।

जिलाध्यक्ष लवानिया ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में किसान को अपनी ताकत का एहसास करना जरूरी है, जो केवल भारतीय किसान यूनियन के सदस्य बनकर ही संभव है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में किसानों को सरकार से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा, क्योंकि सरकार किसानों के शोषण पर आमादा है।

किसानों ने जिलाध्यक्ष से डीजल पर सब्सिडी देने और ट्रैक्टरों पर लगे 18% जीएसटी को हटाने की मांग की। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष ताँती राम जादौन ने भी किसानों को सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इससे किसानों की ताकत बढ़ेगी।

इस अवसर पर सैकड़ों किसानों ने भाकियू की सदस्यता ग्रहण की। प्रमुख रूप से क्षेत्र के बड़े किसान कृष्णकांत शर्मा को भी यूनियन में शामिल किया गया। दौरे के दौरान, भाकियू पदाधिकारियों का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष तांतीराम जादौन, तहसील अध्यक्ष खेरागढ़ संदीप शर्मा, तहसील अध्यक्ष रणजीत सिंह यादव,रिंकू परमार,बृज किशोर,संतोष सिंह, महेश कांत शर्मा, सुरेश चंद्र, विष्णु कुमार, चरण सिंह, प्रताप सिंह, नरेश परमार, ब्लॉक अध्यक्ष महाराज सिंह जसावत, ब्लॉक अध्यक्ष तोताराम, और ब्लॉक अध्यक्ष जगनेर राजेश शर्मा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।