शादी में कम दिए गए दान दहेज के कारण ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता को जहर देकर मारने का लगा आरोप,शिकायत पर पति सहित पांच लोग के खिलाफ दहेज एक्ट में थाना जहानाबाद में मुकदमा दर्ज।

शादी में कम दिए गए दान दहेज के कारण ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को जहर देकर मारने का किया प्रयास,शिकायत पर पति सहित पांच लोग के खिलाफ दहेज एक्ट में थाना जहानाबाद में मुकदमा दर्ज।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद पुलिस को जनपद बरेली के थाना बाहरी क्षेत्र के ग्राम पिंदारी अशोक के रहने वाले के द्वारा लिखित रूप से शिकायत कर बताया गया है के अनुसार गायत्री का विवाह यशपाल पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम सुस्वार थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत के साथ किया था।शादी में लगभग 12 लाख रुपए खर्च किए गए थे।मगर दिए गए दान दहेज से उसका पति यशपाल ससुर वीरपाल सास आरती देवी निवासी ग्राम सुस्वार थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत, तथा नंद मधु निवासी नोएडा, नंद मनु पत्नी अज्ञात निवासी रुद्रपुर खुश नहीं थे। इसी कारण मेरी पुत्री गायत्री को शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए यातनाएं देने लगे।बातचीत कर समझाने का प्रयास किया गया मगर समझने का कोई फायदा नहीं हुआ और वह लोग लगातार पुत्री गायत्री को प्रताड़ित करते रहे। शिकायत पत्र में आगे बताया गया है 27 अगस्त 2024 को उपरोक्त सभी लोगों ने एक राय होकर गायत्री से दहेज की मांग की,दहेज देने में गायत्री ने असमर्थता जताई।गायत्री को उपरोक्त सभी लोगों ने जान से मारने की नीयत से जहर खिला दिया,जिससे गायत्री की हालत गंभीर हो गई।गांव के लोगों के द्वारा पूरी घटना की जानकारी हमें मिली तो हम अपनी पुत्री गायत्री को देखने के लिए एसएस हॉस्पिटल पीलीभीत आए जहां पर हमें गायत्री के ससुराल वालों ने हमारी पुत्री गायत्री को देखने नहीं दिया है।थाना जहानाबाद पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर पति यशपाल सहित सास ससुर और दो नंदो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत धारा 85,109,3,4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।