करहल के सन्त विवेकानंद स्कूल में मनाया गया श्री कृष्ण जन्मष्टमी का शानदार पर्व

करहल के सन्त विवेकानंद स्कूल में मनाया गया श्री कृष्ण जन्मष्टमी का शानदार पर्व

निदेशक डॉ जे पी यादव ने कृष्ण जन्मष्टमी के पर्व के बारे में दी विशेष जानकारी

करहल। संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल के सभी विद्यालयों में कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व में कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया सर्व प्रथम विद्यालय के प्रबंध/निदेशक डॉ जे पी यादव ने बताया कि श्री कृष्णजन्माष्टमी भारत में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो हिंदू माह भाद्र पद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह भगवान कृष्ण के जन्म का प्रतीक है और पूरे देश में हिंदू इसे खुशी से मनाते हैं। इस त्योहार के दौरान कृष्ण भगवान् को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है।जन्माष्टमी भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के उद्देश्य से विभिन्न अनुष्ठानों के साथ मनाई जाती है। जिसमें जीवंत उत्सव और सार्थक परंपराएं भी शामिल हैं। यह सिर्फ एक त्यौहार से कहीं अधिक है। जन्माष्टमी पूरे भारत में हिंदुओं के लिए भक्ति, एकता और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। आगे उन्होंने कहा इस दिन जो लोग भगवान कृष्ण के बाल रूप की व्रत के साथ पूजा अर्चना करते है उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं इस दिन घरों में पंचामृत ,पंजीरी, पगी हुई मेवा ,खीरा का भोग लगाने के बाद प्रसाद खाने का बड़ा महत्व है साथ ही विद्यालय की प्रबंधक सरिता सिंह ने कान्हा के अनेक नामों का बच्चों द्वारा उल्लेख कराया और हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की , नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की आदि जयकारे लगवाए ।बच्चों द्वारा कृष्ण जन्म ,मटकी फोड़ बाल लीलाएं एवम नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में 151 बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूपधारण कर सबका मन मोह लिया और भगवान कृष्ण का हिंडोला और पोस्टर प्रतियोगिता हुई ।इस मौके पर प्रधानाचार्य चंद्रजीत सिंह, सोहित यादव, अखिलेश कुमार, विजय कुमार ,विजेंद्र कुमार, प्रभात ,हरिसर,सुधीर कुमार, सुरेंद्र कनौजिया ,धर्मेंद्र ,सुनील बबीता गुप्ता ,कुसुम ,रीता,सोनी ,ज्योति, आसमा, एमन,निशार,मधु,मीना हिना ,दीक्षा,अर्चना,आश्मा,मुस्कान जैन ,नजमासैयद सोनम पांडे, सीता शर्मा आदि मौजूद रहे।

� � �