बीएसए ने मृतक महिला शिक्षामित्रों के बच्चों को सौंपा एफडी की धनराशि,दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

शहाबगंज- शनिवार को ब्लॉक संसाधन केन्द्र शहाबगंज पर शिक्षक संघ,शिक्षामित्र संघ,अनुदेशक संघ व बीआरसी स्टॉफ द्वारा विगत दिनों प्राथमिक विद्यालय सैदूपुर द्वितीय पर कार्यरत सुमन देवी व प्राथमिक विद्यालय धनरिया पर कार्यरत शिक्षामित्र चन्द्रशीला देवी के बच्चों के लिए एकत्रित धनराशि के एफडी का बीएसए श्री प्रकाश सिंह व एबीएसए अजय कुमार ने वितरण किया।

विगत वर्ष 2023 के दिसम्बर माह में प्राथमिक विद्यालय सैदूपुर द्वितीय पर कार्यरत महिला शिक्षामित्र सुमन देवी ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर लिया था।उसके कुछ महीने बाद ही 2024 माह के मई माह में प्राथमिक विद्यालय धनरिया पर कार्यरत महिला शिक्षामित्र चन्द्रशीला देवी की आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पाने के कारण असमय मृत्यु हो गई थी।जिससे विकास खण्ड शहाबगंज के बेसिक शिक्षा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।ततपश्चात शिक्षक संघ,शिक्षामित्र संघ,अनुदेशक संघ व बीआरसी के सभी कार्यालय सहायकों ने उन मृतक शिक्षामित्रों के बच्चों के आर्थिक सहायता के लिए धनराशि एकत्रित किया।जिसके बाद शनिवार को बीआरसी पर एक एफडी वितरण कार्यक्रमकिया गया।जिसमें बीएसए व एबीएसए  के द्वारा स्व सुमन देवी की पुत्री के नाम से एफडी की धनराशि व स्व चन्द्रशीला देवी के बेटों को एफडी की धनराशि संयुक्त रूप से सौंपा गया।

इस दौरान आनन्द पाण्डेय,भूपेन्द्र कुमार सिंह,विजय श्याम तिवारी, विकास यादव,अच्युतानंद त्रिपाठी,राजेश,विमला,केशरीनन्दन जायसवाल,सन्तोष त्रिपाठी,मनोज तिवारी,बृजमोहन सिंह,सत्येन्द्र कुमार, वरुणेन्द्र पाठक,सैयद यूनुस, रामप्रकाश,कन्हैया लाल,प्रभुपाल, अभिनव सिंह,महेन्द्र कुमार सिंह,आलोक सिंह,आदर्श इत्यादि शिक्षक,शिक्षामित्र व अनुदेशक मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह सपना ने किया।