पीलीभीत जनपद में खेत पर जाने वाले रास्ते पर घास काटते समय हिंसक वन्य जीव के द्वारा किसान पर किया गया हमला, गंभीर रूप से घायल किसान जिला अस्पताल में भर्ती, ग्रामीणों ने कहा बाघ ने हमला किया है।

पीलीभीत जनपद में खेत पर जाने वाले रास्ते पर घास काटते समय हिंसक वन्य जीव के द्वारा किसान पर किया गया हमला, गंभीर रूप से घायल किसान जिला अस्पताल में भर्ती,
ग्रामीणों ने कहा बाघ ने हमला किया है।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत जनपद के ग्राम ढेरम मंडरिया थाना न्यूरिया जनपद पीलीभीत के रहने वाले किसान मेघनाथ पुत्र वाले राम उम्र लगभग 50 वर्ष पर अपने गांव की जाने वाले रास्ते पर घास काटते समय हिंसक वन्यजीव के द्वारा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।घायल किसान को तत्काल पुलिस की सहायता से जिला अस्पताल पीलीभीत इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।वही गांव के ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है मेघनाथ पर हमला बाघ ने किया है।वहीं सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची है तथा पूरे घटनाक्रम की जांच में जुड़ गई है।फिलहाल किसान मेघनाथ की हालत गंभीर बनी हुई है।