कलकत्ता में डॉक्टर के साथ रेप तथा हत्या के मामले में पीलीभीत के सीनियर और जूनियर डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर गए।किया सड़कों पर प्रदर्शन। सीएमओ ने सीएचसी अमरिया का किया निरीक्षण।

कलकत्ता में डॉक्टर के साथ रेप तथा हत्या के मामले में पीलीभीत के सीनियर और जूनियर डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर गए।किया सड़कों पर प्रदर्शन।
सीएमओ ने सीएचसी अमरिया का किया निरीक्षण।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत जनपद में जिला अस्पताल के सरकारी सीनियर एवं जूनियर डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं।सीनियर एवं जूनियर डॉक्टरों के द्वारा सड़कों पर पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन किया गया है। जिला अस्पताल में ओपीडी स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने पर मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। आपको पता भी चले पीलीभीत में जूनियर एवं सीनियर डाक्टरों के द्वारा यह प्रदर्शन कोलकता में डॉक्टर के साथ रेप तथा उसकी हत्या करने के संबंध में किया गया है। प्रदर्शन के चलते स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीलीभीत आलोक शर्मा के द्वारा सीएचसी अमरिया का निरीक्षण किया गया है।मीडिया के द्वारा जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी आलोक शर्मा के द्वारा बताया गया है कोलकता में हुई महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या करने की बर्बरता के चलते पीलीभीत जनपद में जूनियर एवं सीनियर डॉक्टर के द्वारा ओपीडी सेवाएं बंद करते हुए प्रदर्शन किया गया है जिसकी चलते आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया का निरीक्षण किया गया है निरीक्षण में सभी कुछ सही पाया गया है।