नगर पालिका कार्यालय पीलीभीत में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का भव्य स्वागत हुआ,सेल्फी पॉइंट,8 वाटर कूलर और 35 हाईमास्ट पोल तथा राजघाट पार्क का किया लोकार्पण।

नगर पालिका कार्यालय पीलीभीत में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का भव्य स्वागत हुआ,सेल्फी पॉइंट,8 वाटर कूलर और 35 हाईमास्ट पोल का किया लोकार्पण।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार जितिन प्रसाद के नगर पालिका परिषद कार्यालय पीलीभीत में प्रथम बार आगमन पर अध्यक्ष एवं सभी सभासद गणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में वेस्ट मटेरियल से बनाए गए सेल्फी पॉइंट व शहर में लगाए गए शुद्ध पेयजल के आठ वाटर कूलर और 35 हाईमास्ट पोल का लोकार्पण किया।
पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल और शहर के सभासदों ने फूलमालाओं से केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का अभिनंदन किया व स्मृति चिन्ह भेंट किया। शहर की सफाई नायकों, जलकल विभाग की टीम सहित अनेक पालिका कर्मियों ने जितिन प्रसाद का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सोनी टीवी के रियलिटी शो सुपर सिंगर सीजन 3 में दूसरा स्थान पाने वाले बाल गायक क्षितिज सक्सेना का भी अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने पालिका द्वारा कराए गए कार्यों को बताया व आगामी वर्ष में प्रस्तावित कार्यो जानकारी दी।केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शहर के नकटा दाना चौराहा, गौहनिया चौराहा,एकता सरोवर,रोडवेज बस स्टैंड,शहीद दामोदर दास पार्क,नींबू मंडी,बाजार गेट बिजली घर, आयुर्वैदिक कॉलेज पर पालिका द्वारा लगवाए गए शुद्ध पेयजल के वाटर कूलर और
ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग चौराहा,एकता सरोवर पार्क चौराहा,नौगवां चौराहा,डिग्री कॉलेज चौराहा,सेलिब्रेशन बैंक्विट हॉल चौराहा, ओम लॉन चौराहा,नई बस्ती चौराहा,बिजली घर चौराहा,ठेका चौकी चौराहा,देश नगर चौराहा, गौहनिया चौराहा,अवध नगर कॉलोनी चौराहा, माधोटांडा रेलबे क्रासिंग चौराहा,स्टेशन चौराहा, नगर पालिका परिषद पीलीभीत,टीवी टावर चौराहा,सुभाष नगर कॉलोनी चौराहा, अयोध्यपुरम चौराहा, बनकटी चौराहा,चावला चौराहा,जिला अस्पताल मेंन गेट,जिला अस्पताल के अंदर पार्क, एमआरएफ सेंटर,वाटर वर्क्स,खाटू श्याम मंदिर के सामने,तहसील चौराहा,खकरा चौकी चौराहा,बेनी चौधरी धुनों वाला चौराहा,लेखराज चौराहा,जीटी आई कॉलेज रेलवे क्रॉसिंग, अशोक कालोनी,स्काउट गाइड कार्यालय के सामने,चुंगी माल गोदाम, वार्ड नंबर 11 में चौराहा पर,गोदावरी कालोनी चौराहा,जिलाधिकारी आवास के सामने,बरेली दरवाजा पर लगाए गए हाईमास्ट पोल का लोकार्पण किया।कार्यक्रम का संचालन सभासद साकेत सक्सेना ने किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, एमएलसी सुधीर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता,धीरेंद्र मिश्रा,दिनेश पटेल और पालिका सभासद व सैकड़ो की संख्या में शहरवासी मौजूद रहे हैं।