पुलिस ने मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों को किया गिरफ्तार

बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र मे शुक्रवार की रात पुलिस की पशुतस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से शाकिर नाम का तस्कर घायल हुआ है।मुठभेड़ में दरोगा अवधेश कुमार भी जख्मी हुए हैं। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को गांव सिली जागीर में संरक्षित पशु को काटा गया था। इस मामले में बहेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस घटना में संलिप्त आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी। शुक्रवार की रात पुलिस टीम सिंगौती पुल पर पहुंचे तो बाइक सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने बाइक कच्चे रास्ते पर मोड दी और भागने लगे। इसbदौरान बदमाशों की बाइक गिर गई खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।मुठभेड़ में शारिक के पैर में गोली लगी, जिससे वह गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं पुलिस ने पीछा कर उसके साथी खलील और ताहिर को भी गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है।शाकिर के खिलाफ बहेड़ी थाने मे छह, खलील पर चार और ताहिर पर तीन मुकदमे दर्ज है।।