डॉ राकेश सिंह बरेली परिक्षेत्र बरेली के द्वारा बरेली मंडल के सभी मिशन शक्ति अभियान के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी का आयोजन कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

डॉ राकेश सिंह बरेली परिक्षेत्र बरेली के द्वारा मंडल के सभी मिशन शक्ति अभियान के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी का आयोजन कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

राजेश गुप्ता संवाददाता।

डा0 राकेश सिंह,पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली के द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय बरेली में बरेली परिक्षेत्र के जनपद बरेली/ बदायूँ/ पीलीभीत/शाहजहांपुर के मिशन शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी एवं जनपदों की महिला शिकायत प्रकोष्ठ/महिला हेल्प डेस्क,एटीं रोमियों स्कायड व शक्ति मोबाइल प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की गयी।जिसमें महिला अपराध संबंधी शिकायतों के निस्तारण तथा शासन द्वारा महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कृत कार्यवाही की समीक्षा की गयी है व जिम्मेदारों को निम्नलिखित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं थाने की महिला हेल्पडेस्क पर आने वाली महिला पीड़ितों/शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये तथा शिकायतों के निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ताओं से फीड़बैक प्राप्त कर उसका अंकन स्पष्ट रुप से महिला हेल्पडेस्क रजिस्टर में किया जाये, समय समय पर महिला हेल्पडेस्क की कार्यवाही का उच्चाधिकारियों/नोडल अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाये जिससे महिला उत्पीड़न संबंधी घटनाओं में प्रभावी कमी आ सके। महिला हेल्पडेस्क पर समस्त उपकरण यथा कंप्यूटर/लैपटॉप/मोबाइल फोन इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाये तथा हेल्पडेस्क पर कंप्यूटर भिज्ञ कर्मचारियों को ही नियुक्त किया जाये।थानों क्षेत्र में संचालित महिला सुरक्षा हेतु विशेष दल/एंटी रोमियो को सक्रिय कर चौराहे,स्कूल/कॉलेज, बाजार इत्यादि भीड़ ?भाड़ वाले स्थानों पर नियमित रुप से संदिग्ध व्यक्तियों/शोहदों की चेंकिग की जाये व चेंकिग का विवरण नियमित रुप से रजिस्टर में अंकित किया जाये।नये कानूनों के सम्बन्ध में महिला अपराध से सम्बन्धित कानून से महिला पुलिस कर्मियों को अवगत कराया जाये तथा महिलाओं को नये कानूनों के सम्बन्ध में जागरुक करने हेतु निर्देशित किया जाये।थाने की बीट पर नियुक्त सभी महिला पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी-अपनी बीट की सभी जानकारी एकत्रित कर बीट मे पड़ने वाले सार्वजनिक स्थान/ पंचायतघरों में महिलाओं को एकत्रित कर उनकी सुरक्षा संबंधी व शासन द्वारा महिला कल्याणार्थ चलायी जा रही शासन योजनाओं की जानकारी दी जाये व बीट बुक को नियमित रुप से अद्यावधिक किया जाये। उच्चाधिकारियों द्वारा थाने का निरीक्षण करते समय महिला बीट संबंधी कार्यवाही की समीक्षा की जाये। संचालित विभिन्न हेल्पलाइन जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181,पुलिस आपातकालीन सेवा 112,स्वास्थ्य सेवा -102,108,साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 आदि के सम्बन्ध मे महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया जाये। महिला अपराध संबंधी लम्बित विवेचनाओं की शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये।