सीएम योगी के करीबी भाजपा विधायक ने डिप्टी सीएम के लिए यह क्या बोल दिया कि मच गया राजनीतिक गलियारे में हलचल

वाराणसी/चंदौली- भाजपा और प्रदेश सरकार की सुर्खियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी विधायक सुशील सिंह के बयान ने सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी है। भाजपा विधायक सुशील सिंह ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि 'संगठन सरकार से बड़ा होता है. किसी भी दल में संगठन ही सरकार बनाता है। कुछ लोग गुमराह हैं, उनको समझना चाहिए कि सरकार बड़ा नहीं होता संगठन बड़ा होता है। संगठन के बल पर ही सरकार बनती है। 2027 में योगी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर सुशील सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी आगे फैसला करेगी।

बुधवार को वाराणसी सर्किट हाउस पहुंचे चंदौली के सैय्यदराजा विधायक सुशील सिंह यूपी सरकार और भाजपा के यूपी टीम में उथल पुथल के सवाल को टालते नजर आए। उन्होंने कहा कि 'मेरी जानकारी में कोई समस्या नहीं है। सरकार से बड़ा संगठन होता है, संगठन ही सरकार बनाता है। वो कोई विषय नहीं है लेकिन यह जरूर है कि लोकसभा चुनाव का जो रिजल्ट आया है, वह हमारे लिए उतना अच्छा नहीं है।

योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुखिया हैं, हमारा मानना है कि उनका नेतृत्व होना चाहिए लेकिन देखना होगा कि पार्टी क्या निर्णय लेती है। विधायकों में नाराजगी जरूर है, उनकी समस्याएं हैं लेकिन जरूरी यह है कि वो अपनी समस्याओं से अवगत कराएं। हम सभी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता विधायक ने कहा, 'हम सब बीजेपी के कार्यकर्ता हैं और सीएम योगी भी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। जो लोग गुमराह है कि सरकार बड़ी होती है, उन्हें जान लेना चाहिए वे भी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। संगठन बड़ा होता है, उससे मिला पद नहीं। बहुत जल्द ही सभी समस्याएं ठीक हो जाएंगी, हमारा प्रदेश नेतृत्व इन सबको लेकर गंभीर है।