कानपुर- नहाने के दौरान नदी में डूबा किशोर......

कानपुर- नहाने के दौरान नदी में डूबा किशोर

:-दोस्तों के साथ गया था घूमने पुलिस गोता खोरों की मदद से तलाश में जुटी.....


कानपुर के बिधनू में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोता खोर को बुलाकर नदी में तलाश शुरू कराई है। लगभग एक घंटे बीतने के बाद भी किशोर का पता नहीं चल सका है।
कानपुर देहात के ग्राम रुरवा निवासी शिव श्याम (16​​​) परचून की दुकान चलाता था। ग्रामीणों ने बताया- शिवश्याम रविवार सुबह दोस्तों के साथ बिधनू के अरखैया गांव के पास से निकली रिंद नदी में बने बांध के पास नहाने गया था। इस दौरान वो गहराई में जाकर डूबने लगा। साथी दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। किशोर देखते ही देखते नदी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। साथियों ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने गोता खोरों को बुला कर नदी में किशोर की तलाश शुरू कराई है। लेकिन दोपहर तक किशोर का कुछ पता नहीं चल सका है। बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी। किशोर की तलाश जारी है।