Kanpur-कानपुर में भरे बाजार युवक की हत्या:चौकी से चंद कदम दूर वारदात.....

कानपुर में भरे बाजार युवक की हत्या:चौकी से चंद कदम दूर वारदात, CCTV में भागता दिखा आरोप

यह घटना का सीसीटीवी है। स्टैंड संचालक ठेले के पास स्टूल पर बैठा था।

कानपुर में शुक्रवार सुबह 9.15 बजे टैंपो स्टैंड संचालक की भरे बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी बंदूक लहराते हुए भाग निकला। नौबस्ता बाइपास चौराहे की है। उस्मानपुर चौकी से चंद कदम दूरी पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

हमलावर ने स्टैंड संचालक के सिर पर गोली मारी। मृतक की पहचान हनुमंत विहार निवासी हरि करण सिंह (55) के रूप में हुई है। वह उस्मानपुर में टैंपो स्टैंड चलाता था।

गोली चलने के बाद चौराहे पर हडकंप मच गया। घाटमपुर-हमीरपुर जाने वाले लोग दहशत में आ गए। मौके पर मौजूद लोग हरि करण सिंह को इलाज के लिए पास के प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां से उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।

मौके पर मौजूद वैन चालक ने बताया- मैं घाटमपुर के लिए सवारी भर रहा था। इसके ठीक बगल में केले का ठेला लगा हुआ था। वहीं एक शख्स स्टूल पर बैठा था। दूसरा आदमी आया और पीछे से सिर पर बंदूक सटाकर गोली चला दी। जो आदमी स्टूल पर बैठा था, वो गिर पड़ा। जब मैंने देखा तो वो लगभग मर चुका था।

डीसीपी रविंद्र कुमार ने बताया- शुक्रवार सुबह हरीकरण नौबस्ता चौराहे पर स्टूल पर बैठा था, तभी अज्ञात आदमी वहां पहुंचा। उसने हरीकरण पर गोली चला दी। इसके बाद भाग निकला। सीसीटीवी में आरोपी भागत हुआ नजर आ रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं लोगों की मानें तो काफी दिनों से नौबस्ता चौराहे पर अवैध टैंपो स्टैंड का विवाद चल रहा है। इस हत्याकांड की वजह भी यही विवाद हो सकती है।