कानपुर-हाथरस वाले बाबा की तलाश मे बिधनू आश्रम पहुंची पुलिस.....

कानपुर-हाथरस वाले बाबा की तलाश मे बिधनू आश्रम पहुंची पुलिस.....

:-आश्रम में सेवादार ताला लगाकर भागे आश्रम के बाहर पसरा सन्नाटा......

कानपुर। हाथरस कांड के बाद फरार चल रहे बाबा साकार विश्वहरि उर्फ भोले बाबा का कानपुर में आश्रम सामने आया तो पुलिस बिधनू क्षेत्र के करसुई में स्थित उनके आश्रम पर पहुंची थी। यहां आश्रम पर पुलिस सेवादार मिले पुलिस ने सेवादारों से पूछताछ की, जिसके बाद वापस लौट आई। पुलिस के वापस लौटने के बाद सेवादार आश्रम में ताला लगाकर भाग निकले हैं। आश्रम का अध्यक्ष अनिल तोमर भी फरार हो गया है। हालांकि पुलिस के आश्रम पहुंचने के बाद से गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
हाथरस कांड के बाबा साकार विश्वहारी का कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के करसुई में आश्रम होने की जानकारी मिलते कानपुर की बिधनू पुलिस आश्रम पर बाबा साकार विश्वहारी की तलाश करने पहुंची थी, पुलिस को आश्रम में सेवादार मिले। जिनसे पुलिस ने बाबा के बारे में विस्तृत से जानकारी ली। जब पुलिस को यकीन हुआ की फरार चल रहे बाबा साकार विश्वहारी आश्रम में नहीं है। लेकिन पुलिस ने आश्रम की तलाशी ली थी, जिसके बाद पुलिस ने सेवादारों से बात चीत की थी। पुलिस ने सेवादारों से कहा की अगर बाबा साकार विश्वहारी उर्फ भोले बाबा आश्रम में आए तो उन्हें सूचना दे। इसके बाद पुलिस आश्रम से वापस लौट आई थी। बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह आश्रम में गए थे। उन्होंने लोगों की समस्या के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि आश्रम में सेवादार मिले थे। बाबा साकार विश्वहारी यहां नही आए है। पुलिस के आश्रम से वापस लौटने के बाद सेवादार आश्रम में ताला लगाकर वहां से भाग निकले है। गुरुवार को आश्रम के बाहर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। हालाकि आश्रम के अध्यक्ष अनिल तोमर भी यहां पर नही मिले। वह भी कल देर शाम से फरार हो गए है। आश्रम में पुलिस के पहुंचने के बाद से क्षेत्र में लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे है। कानपुर के नौबस्ता निवासी मोहित सचान का आश्रम की जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है, कि मनीष सचान की जमीन पर आश्रम बनवा दिया गया। अब आश्रम के द्वारा उन्हें पीछे जमीन दी जा रही है। जिसको लेकर दोनो के बीच विवाद चल रहा है। कई बार थाना चौकी भी हो चुका है। बीते दो वर्ष पहले जमीन पर कब्जे को लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी, पुलिस ने दोनो पक्षों में मारपीट की एनसीआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की थी, लेकिन अभी तक हालात ज्यो के त्यों बने हुए है।