72 लाख से होगा चंद्रप्रभा नदी पर लगे रेगुलेटर का मरम्मत कार्य, ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ यादव ने रेगुलेटर मरम्मत के लिए लिखा था शासन को पत्र

राजदरी। चंद्रप्रभा नदी पर चकिया विकासखंड क्षेत्र के चितौड़ी गांव के समीप लगे रेगुलेटर पिछले कई साल से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने को मजबूर था। पूरी मशीनरी व पार्ट्स में जंग लग जाने से काम करना बंद कर दिया था। जिसके मरम्मत कर के लिए ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ यादव ने पूर्व में अपने लेटर पैड पर शिकायत करते हुए मरम्मत करने के लिए धन की मांग की थी।

इसके बाद ब्लॉक प्रमुख के पत्र को अज्ञान में लेते हुए शान द्वारा रेगुलेटर के मरम्मत कार्य के लिए 72 लाख रुपए की धनराशि की संस्तुति मिल गई है। आवंटित हुए धन के खाते में आने के बाद मरम्मत कार्य का काम शुरू कराया जाएगा जिससे चंद्रप्रभा रेगुलेटर का मरम्मत होने से आसपास के 70 से 80 गांव के किसानों को लाभ मिलेगा, जिससे सिंचाई की समस्या से छुटकारा पाने के साथ ही उनके खेतों तक आसानी से पानी पहुंच सकेगा।

ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ यादव ने बताया कि चंद्रप्रभा नदी पर चितौड़ी गांव के समीप कई वर्ष पूर्व बनाए गए रेगुलेटर के खराब हो जाने से किसानों को काफी समस्याओं से झेलना पड़ता था। और लगातार बंद रहने के कारण रेगुलेटर जंग खाकर खुलने व बंद करने में काफी दिक्कत होता था। किसने की शिकायत के बाद लेटर पैड पर रेगुलेटर के मरम्मत को लेकर शासन में भेजा गया था। जिसे शासन द्वारा संज्ञान लेते हुए रेगुलेटर के मरम्मत कर के लिए 72 लख रुपए की धनराशि की संस्तुति कर दी गई है।

खाते में आने के बाद जल्द ही मरम्मत कार्यों को शुरू कराया जाएगा। इसके सही हो जाने के बाद इलाके के 70 से 80 गांव के हजारों किसानों को परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और आसानी से उनके खेतों की सिंचाई हो सकेगी।