संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला युवक का शव,इलाके में फैली सनसनी 

इलिया- थाना के कलानी नहर में शुक्रवार की सुबह युवक की लाश मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद कोहराम मच गया।

बड़ौरा के आरोलेटवा कला निवासी राजकुमार वनवासी पुत्र रामा बनवासी (21 वर्ष) रात में गांव के बाहर सिवान में सोने जाता था। गुरुवार की रात भी वह घर से साइकिल से सिवान में जा रहा था। लेकिन वह सिवान में सोने वाले स्थान पर नहीं पहुंच सका। और शुक्रवार की सुबह गांव के लोग जब नहर की तरफ गए तो शव देखकर लोगों को सूचना दी। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। वहीं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।