अमरनाथ यात्रा के लिए हरदोई से पहला जत्था रवाना, 20 वर्षों से लगातार दर्शन करने जा रहे है श्रद्धालु, भंडारा कराने के बाद आयेंगे वापस

हरदोई में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर हरदोई का पहला जत्था रवाना हो चुका है। हरदोई रेलवे स्टेशन से 25 से 26 अमरनाथ यात्री ट्रेन द्वारा बाबा बरसाने के दर्शन के लिए निकले है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं में दर्शन के लिए काफी उत्साह दिखा और रेलवे स्टेशन पर ही बाबा बर्फानी के जयकारे लगाने लगे। वर्ष 2004 से लगातार हरदोई से अमरनाथ यात्रियों का यह जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाता है। इस बार भी 25 से 26 लोगों का जत्था दर्शन के लिए रवाना हुआ हैं। कई दिनों की यात्रा कर यह जत्था वापस हरदोई के लिए रवाना होगा।

हरदोई रेलवे स्टेशन पर अचानक से सभी की निगाहें स्टेशन पर मौजूद कुछ यात्रियों पर मुड़ गई। कारण था कि यह यात्री भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगा रहे थे। जब जानकारी हुई तो पता चला कि यह यात्री बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जा रहे हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हरदोई से बाबा अमरनाथ की यात्रा पर पहला जत्था निकल चुका है। इस जत्थे में शामिल श्रद्धालु संदीप ब्याला बताते हैं कि वह और उनके साथी वर्ष 2004 से लगातार बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जाते है। शुरुआत में कुछ एक ही श्रद्धालु हुआ करते थे मगर अब इनके साथ भीड़ बढ़ती जा रही हैं। इसी के चलते इस बार भी इनके साथ 25 से 26 लोगों का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकल पड़ा। संदीप बताते हैं कि वह हरदोई से ट्रेन द्वारा हरिद्वार पहुंचेंगे, जहां पर गंगा स्नान के बाद सीधे जम्मू जाएंगे। इसके बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन कर अमरनाथ यात्रा पर निकल पड़ेंगे। वहां इन सभी के द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। फिर कई दिनों की यात्रा को पूरी कर यह श्रद्धालु वापस हरदोई आ जाएंगे।

न्यूज़ 18 के जिला संवाददाता आशीष मिश्रा आशू ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उनको जलपान कराया। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि बाबा बर्फानी से हमारे लिए भी प्रार्थना करें।