पीलीभीत में मानव वन्य जीव का संघर्ष जारी,आज फिर वन विभाग की लापरवाही के चलते गई खेत पर गए किसान की जान,अधखाया शव बरामद।

ब्रेकिंग।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

मानव वन्य जीव का संघर्ष जारी।

आज फिर वन विभाग की लापरवाही के चलते गई खेत पर गए किसान की जान।

आबादी क्षेत्र में घूम रहा बाघ लगातार एक के बाद एक हादसे को दे रहा अंजाम।

बेशर्म वन विभाग अपनी आंखे मूंद कर घटना को तमाशे की तरह देख रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें बीती रात एक किसान अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए खेत पर गया तभी अचानक बाघ ने किसान पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

बाघ के द्वारा अध खाया शव बरामद हुआ है,परिवार में रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

पूरा पीलीभीत जनपद में तहसील कलीनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मथना जपती बांसखेड़ा का है।