भीषण गर्मी में राहगीरों का गला तर करने के लिए योगी के पुलिस विभाग के प्रशासनिक अधिकारी पुण्य कार्य में आगे आए,डॉ राकेश सिंह पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली के द्वारा कार्यालय पर शी

भीषण गर्मी में राहगीरों का गला तर करने के लिए योगी के पुलिस विभाग के प्रशासनिक अधिकारी पुण्य कार्य में आगे आए,डॉ राकेश सिंह पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली के द्वारा कार्यालय पर शीतल जल,मीठे शरबत का राहगीरों के लिए किया गया वितरण।

राजेश गुप्ता संवाददाता।

तेज धूप और भीषण गर्मी से जनमानस बेहाल हो गया है,चारों तरफ भीषण गर्मी से क्या बूढ़े क्या बच्चे क्या जवान सभी लोग परेशान हो गए हैं, जगह-जगह लोग शीतल जल और शरबत का वितरण करते हुए देखे जा रहे हैं।इस मानव धर्म और दान पुण्य कार्य में पुलिस विभाग भी आगे आ गया है। डॉ राकेश सिंह पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली के द्वारा तेज धूप और भीषण गर्मी में कार्यालय पर राहगीरों का गला तर करने के लिए शीतल जल एवं मीठा शरबत का वितरण किया गया है।