मुरादाबाद  रेल मण्डल  ने माह मई-2024 में अर्जित किया 136 करोड़ का राजस्व

मुरादाबाद रेल मण्डल ने माह मई-2024 में अर्जित किया 136 करोड़ का राजस्व।
मुरादाबाद मण्डल ने माह मई-2024 में 52.89 लाख यात्री बुक किये, जिनके द्वारा ₹ 88.14 करोड़ की यात्री आय अर्जित की गयी I यह आय गत वर्ष माह मई-2023 में हुई यात्री आय ₹ 82.24 करोड़ से 7.17 % अधिक है I मण्डल ने माह मई-2024 में अन्य कोचिंग आय से ₹ 7.92 करोड़ रुपये , मालभाड़े से ₹ 32.63 करोड़ तथा विविध आय से ₹ 7.41 करोड़ की आय अर्जित की I इस प्रकार मुरादाबाद मण्डल ने माह मई-2024 में कुल ₹ 136 करोड़ की आय अर्जित कीI
माह मई-2024 में अर्जित यात्री आय ₹ 88.14 करोड़ अब तक की सर्वश्रेष्ठ यात्री आय है I इससे पूर्व सर्वश्रेष्ठ यात्री आय माह जून -2023 में ₹ 87.39 करोड़ रही थीI
आदित्य गुप्ता वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक