चकिया- रिंकी के लिए भाजपा ने झोकी ताकत’ अपना दल एस का भी मिल रहा पूरा सहयोग

?जनसम्पर्क अभियान किया गया तेज? डोर?टू?डोर जाकर मांगा रहा मोदी के लिए वोट

?अंतिम दो दिन में कई वीआईपी प्रचारकों के कार्यक्रम को सफल बनाने मे जुटे रणनीतिकार

चकिया- अंतिम चरण के मतदान से तीन दिन पहले अचानक से भाजपा ने अपने सहयोगी अपना दल एस की गठबंधन प्रत्याशी रिंकी कोल को जिताने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। जिसके तहत प्रचार को तेज कर दिया गया है? कई टोलियां अलग?अलग गांवों में डोर?टू?डोर जाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट माग रही हैं। इस प्रचार अभियान को गति देने में अपना दल के संगठन के लोगों का भी भरभूर सहयोग मिल रहा है। दोनों दलों के नेता आपस में सामंजस्य बैठाकर प्रचंड गर्मी भी तेज किए हुए हैं। जिससे राजनीतिक पारा एकदम से ऊफान पर आ गया है।

अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल वर्तमान मे मिर्जापुर जिले के छानबे सीट से विधायक हैं। उनके ससुर पकौड़ी कोल रावर्टसगंज संसदीय सीट से एक बार सपा से तो एक बार अपना दल से निवर्तमान सांसद हैं। इस बार चुनाव में पकौड़ी की जगह उनकी बहू रिंकी कोल पर अपना दल प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने दांव लगाया है। दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर भाजपा से ही 2014 से सांसद रहे छोटेलाल खरवार को सपा ने मैदान में उतारा है। सत्ताधारी दल भाजपा ने चुनाव प्रचार के अंतिम तीन के लिए बड़े जोर शोर के साथ प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार कर चुनावी अखाड़ा सजा दी है। जिसके बुधवार यानि आज योगी सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या जी चकिया में तो ठीक दूसरे दिन चकिया के चाचा?चकिया के लाल से विख्यात केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शहाबगंज में आ रहे हैं। वहीं सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी आकर कई जगहों पर कई दौर मीटिंग कर चुनाव जीतने की रणनीति बनाई और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाकर हर व्यक्ति तक पहुंचने की रणनीति बनाकर कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ विधायक कैलाशआचार्य भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर रहे हैं और डोर?टू?डोर प्रचार को लीड कर रहे हैं। वहीं इस सबके बावजूद कार्यकर्ताओं की कई टोलियां बनाकर प्रचार को गति दी गई है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व बड़े रणनीतिकार माने जाने वाले अशोक द्विवेदी अल सुबह मीटिंग के माध्यम से रणनीति बनाकर टोलियों को क्षेत्र में भेजने के बाद आग उगलते आसमान में दिन भर एक टीम के साथ क्षेत्र में रह रहे हैं तो सायं आने के बाद अगले दिन की रणनीति का ताना?बाना बीनना शुरू कर देते हैं। यहीं हाल विधानसभा प्रभारी व काफी तेजतर्रार माने जाने वाले राकेश मिश्रा का हाल है। कई लोगों का बोझ अपने कंधे पर उठाकर चल रहे हैं और पसीना से तर होते हुए भी चेहरे पर शिकन नहीं आने दे रहे हैं। जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रहे।

*आगामी दो दिन स्टार प्रचारक भरेंगे जोश*
चकिया- बुधवार यानि आज उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या चकिया आकर तो गुरूवार यानि कल केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शहाबगंज में आकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे। ऐसा मानना है कि भाजपा के रणनीतिकारों का जिन्होंने रिंकी कोल को जिताने के लिए रात दिन एक किया हुआ है। इसी कड़ी में मंण्डल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह? संदीप गुप्ता? विजय विश्वकर्मा? शिवरतन गुप्ता? जैसे पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी इस समय स्टार प्रचारकों के कार्यकर्म को सफल बनाने में जुट गए हैं।