रमापति राम त्रिपाठी ने लोगों को किया संबोधित, कहा- गरीबों एवं पिछड़ों की भाजपा ही सच्ची हितैषी

अंबेडकर नगर | लोक सभा क्षेत्र 62 संतकबीर नगर के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी/ पूर्व सांसद ई.प्रवीण निषाद के समर्थन में आज अम्बेडकरनगर जिले की विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खण्ड जहाँगीरगंज के ग्राम समडीह में ग्राम प्रधान दुर्गेश पाण्डेय के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों एवं पिछड़ों की भाजपा ही सच्ची हितैषी है।भाजपा ने हमेशा गरीबों के बारे में सोचा है लोगों की पहली आधारभूत आवश्यकता होती है रोती और मकान,भाजपा सरकार ने गरीबों को नि:शुल्क अनाज एवं आवास,शौचालय,गैस, देकर उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का काम किया हैं।इसके बाद मुख्य होता है सम्मान एवं सुरक्षा,योगी जी की सरकार में सभी लोग सम्मान से जी रहे है और प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के चलते सुरक्षित भी महसूस कर रहे है। इस दौरान 62 लोक सभा क्षेत्र सन्तकबीर नगर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ई. प्रवीण निषाद को भारी मतों से विजई बनाने की। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी जी का फूल मालाओं से स्वागत किया और कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान दुर्गेश पाण्डेय ने किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय,पूर्व विधायक त्रिवेणीराम,पूर्व विधायिका अनीता कमल,पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेंद्र तिवारी,भाजपा नेता रवींद्र सिंह उर्फ रामा वर्मा,सेक्टर संयोजक शिवकुमार शर्मा,विवेक कुमार मिश्र,अमित पाण्डेय,दीपक मिश्रा,पप्पू प्रजापति सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।