पिछड़ो एव दलितों के साथ देश और प्रदेश की सरकारे कर रही अन्याय, महंगाई से आम आदमी का बुरा हाल–सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार।

पिछड़ो एव दलितों के साथ देश और प्रदेश की सरकारे कर रही अन्याय, महंगाई से आम आदमी का बुरा हाल?सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।


इंडिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी लोकसभा पीलीभीत के प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के द्वारा बरखेड़ा विधानसभा के कई गाव का दौरा कर जनसम्पर्क किया साथ ही चौपालो एव नुक्क्ड़ सभाओ में अपनी बात रखी एव केन्द्र एव राज्य सरकार को कठघरे मे खड़ा किया।इस दौरान बरखेडा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा,सन्तोषपुरा, खाग,बिठौरा कला, गजरौला कला,विहारीपुर इटौरिया,लालपुर ता माधौटांडा,और नदहा ता माधौटांडा,अभयपुर,कुंवरपुर,संडाई,भैरोकला,
ढकीया केसारपुर,मिलक मड़िया,सिरसा सरदाह, महुआ दियूरी,कल्यामपुर, सिकलापुर,मोहनपुर आदि गावों मे सपा प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार ने दौरा किया है।इस दौरान समाजवादी पार्टी 26 लोकसभा पीलीभीत बहेड़ी के प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार ने अपने सम्बोधन मे कहा "आज देश और प्रदेश की सरकारे दलित और पिछड़ो के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है,महंगाई से आम आदमी का जीना मुश्किल है।इस दौरान उन्होंने ग्रामीण जनता की समस्याओं को सुना और उनके साथ विचार-विमर्श किया उन्होंने कहा की हमारी प्राथमिकता उनकी समस्याओं का हल निकालना है और उनके विकास के लिए हम संघर्ष करते रहेंगे,लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार की नीतियों ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को ध्वस्त किया है।गरीबी,बेरोजगारी और किसानों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।हमें इस स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है और लोकतंत्र में जनता की आवाज को सुनने का वादा करते हैं।अपने सम्बोधन से पूर्व सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार एव कार्यकर्ताओ ने सृष्टि के रचयिता कहे जाने वाले महर्षि कश्यप ऋषि एवं भगवान श्री राम जी के परम मित्र व निषाद समाज के आराध्य देव निषाद राज एवं श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषाद राज गुहा जी की जयंती पर उनको नमन करते हुए देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने भी जनता को सम्बोधित करते हुए कहा आप सभी जानते है देश और प्रदेश मे किस तरह नौजवान,महिला,किसान,परेशान है भारतीय जनता पार्टी ने जनपद के प्रत्याशी को उतारकर ये साबित कर दिया की वह पिछड़ो और दलितों से किस तरह बैर रखती है जबकि टिकट मांगने वालों की लम्बी सूची जिन मे दलित एव पिछड़े भी दावेदारी कर रहे थे, उन्होंने साथ ही ये कहा राजा परिवार से ताल्लुक रखने वाले लोग गरीबो और मजलूमों का दर्द नही समझ सकते उन्होंने ये भी कहा की पूजीवादी व्यवस्था को सदैव ही भाजपा ने बढ़ाबा दिया है जनपद पीलीभीत का प्रत्याशी इस बात की मिसाल है।उन्होंने साफ और स्वच्छ नेता भगवत सरन गगवार को जिताने की अपील की उन्होंने भगवत सरन गंगवार को गरीबो का हमदर्द बताया है।इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा आनंद सिंह यादव, प्रदेश सचिव,श्रीमती आरती महेंद्र,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, कांशीराम सरोज, रामऔतार,चंद्र प्रकाश, मुख़्तयार सिंह,गुरप्रीत सिंह,राजकुमार राजू,नरेंद्र मिश्रा कटटर,महेश पटेल समेत सभी पार्टी पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।