लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु विधानसभा चुनाव संचालन समिति की हुई समन्वय बैठक

सुमित गर्ग,

खेरागढ़।लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के संबंध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा खेरागढ़ विधानसभा की चुनाव संचालन समिति एवं संघ की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक राधा पैलेस पर विधानसभा संयोजक अरुण पचौरी के संचालन में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से संघ के लोकसभा समन्वय प्रभारी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाह और सांसद राजकुमार चाहर ने चुनाव संचालन समिति के सभी पदाधिकारी को उनकी जिम्मेदारी के तहत आगामी चुनाव में लगने के लिए पार्टी द्वारा जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराया।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाहा,विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू, पूर्व विधायक महेश गोयल, बबिता पाठक,जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष मेघराज सोलंकी, जिला मंत्री देवेंद्र वर्मा,मातेन्द्र धाकरे,विधानसभा विस्तारक विकास तिवारी,मोहन गोयल,उदयप्रताप सिंह,डॉ श्यामवीर सिंह,मनीष सिकरवार,नवीन परमार,सुमित गर्ग,कोमल सिकरवार सहित चुनाव संचालन समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।