होली परिक्रमा मेला से लापता बाबा मनीराम दास का बोरी में कटा हुआ मिला शव । 

 सीतापुर / चौरासी कोसीय होली परिक्रमा मेला में आए महंत मनीराम दिनांक 24 मार्च से अचानक लापता हो गए थे । परिजनो ने मिश्रित कोतवाली पुलिस को बाबा के लापता होने की तहरीर दी थी । कोतवाली पुलिस बराबर तलास में जुटी थी । आज ग्राम रूपपुर के समीप झाड़ियां में एक बोरी में पैर कटा सव मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली । सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में मय  फोर्स के साथ मौके पर पहुंची । तथा बोरी से शव को बाहर निकलवाया शिनाख्त करने के लिए आस पड़ोस के व्यक्ति बुलाए गए ।  असंका के अनुसार गिरधरपुर के प्रधान पुत्र व कुछ अन्य लोगों को बुलाया गया ।  जिसमे प्रधान पुत्र जमुना प्रसाद ने बाबा मनीराम दास का सव बताया ।  मनीराम दास पुत्र सियाराम निवासी  गिरधरपुर उमरारी थाना बेनीगंज सूर्य मन्दिर चौथे पड़ाव के महन्त थे । जो 24 मार्च को होली परिक्रमा मेले से अचानक लापता  गए थे । भाई जमुना प्रसाद भी मौके पर पहुचे और बाबा मनीराम दास की  शिनाख्त की है । पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर  पोस्ट मार्टम लिए  जिला मुख्यालय भेज दिया है । प्रभारी निरीक्षक ने बताया है । कि परिजनो के द्वारा तहरीर देने पर विधिक कार्यवाही   की जाएगी ।