हनी ट्रैप मामले मे आरोपी लड़की गिरफ्तार, फर्जी पत्रकार व दरोगा-सिपाही अब भी फरार

बरेली थाना किला क्षेत्र मे पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का पिछले दिनों भंडाफोड़ किया गया था। इसमे नाबालिग लड़की मुख्य आरोपी के तौर पर थी जिसके जरिए उद्यमी को फंसाया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद किला चौकी प्रभारी और सिपाही को निलंबित कर दिया गया। इनके अलावा फर्जी पत्रकार गुलाम साबिर, नावेद और चांद अल्वी फरार हो गए थे। रविवार को थाना किला पुलिस ने मुख्य आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को घटना के दौरान अपना पता गलत दर्ज करा दिया था। पुलिस ने सही पते की जानकारी जुटाकर उसके घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नावेद भी इस वक्त लड़की के घर पर था जो दबिश के दौरान फरार हो गया। थाना पुलिस का कहना है कि लड़की से घटना के संबंध मे बयान भी लिए है। उसे जेल भेजा जाएगा। लड़की ने एक उद्यमी को जाल में फंसाया था। उन्हें कॉल कर होटल के कमरे में बुलाया फिर गिरोह ने उद्यमी को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। पीड़ित ने किला थाने मे आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।।