24 वर्षीय ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित आरोपित को थाना जहानाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

24 वर्षीय ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित आरोपित को थाना जहानाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।


यूपी में जनपद पीलीभीत की कोतवाली जहानाबाद पुलिस के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशों निर्देशों के क्रम में लगातार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।आज इसी क्रम में थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा कोतवाली क्षेत्र की 24 वर्षीय ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ उसका अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने वाले वांछित आरोपित आमिर पुत्र राशिद निवासी ग्राम ऊंचा बहादुरगंज थाना बहेड़ी जनपद बरेली को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक गौतम सिंह मय पुलिस बल के ग्राम अमखेडा से गिरफ्तार किया गया है।यहां आपको बता दें उपरोक्त आरोपित पूर्व में कोतवाली थाना जहानाबाद क्षेत्र से 24 वर्षीय ब्यूटी पार्लर संचालिका को बहला फुसलाकर भगा ले गया था।जब ब्यूटी पार्लर संचालिका का पिता अपनी पुत्री की खोज भी कर रहा था तब आरोपित के पिता ने गाली गलौज करते हुए ब्यूटी पार्लर संचालिका के पिता से मारपीट की थी।बही घटना की शिकायत पर थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा आमिर,आसिफ,गालिब पुत्रगण मोहमद राशिद तथा राशिद पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम ऊंचा बहादुरगंज थाना बहेड़ी जनपद बरेली के खिलाफ धारा 366, 504,506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था।उप निरीक्षक गौतम सिंह के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है मुकदमा दर्ज करने के उपरांत मुकदमा की विवेचना के दौरान थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा मुकदमा में धारा 420,376 आईपीसी शामिल की गई हैं।गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया है।