भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई सांसद संतोष गंगवार ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना सारा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया आज हम सब उनके बताएं मार्ग पर चलते हैं और हम सबको उनके जीवन के इतिहास को अवश्य पढ़ना चाहिए महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी हमारे सबके आदर्श थे और हम सबको उनके बताएं मार्ग पर चलना चाहिए ! भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से सांसद संतोष गंगवार, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला अध्यक्ष आवला आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, विष्णु शर्मा, डॉ तृप्ति गुप्ता, प्रभु दयाल लोधी, देवेंद्र जोशी, बंटी ठाकुर, रेखा श्रीवास्तव,योगेंद्र शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, अजय प्रताप सिंह, राजीव गुप्ता, सूर्यकांत मौर्य एवं समस्त मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे