द्रौपदी कन्या स्कूल मे हुआ 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह

बरेली शनिवार को द्रौपदी कन्या इण्टर कॉलेज मे 11 वीं के छात्राओं ने 12वीं के छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। प्रधानाचार्या डा. रामश्री ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। श्रुति प्रज्ञानन व कुं श्राबोनी भट्टाचार्या ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का स्वागत बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। एकादश की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुत किये गये। छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा उपयोगी टिप्स दिये गये जिसमें धैर्य एवं टाईम मैनेजमेन्ट आदि के बारे में बताया गया। इस अवसर पर मिस डीके 2024 का भी आयोजन किया। जिसमे वसुन्धरा पाण्डेय विजेता रही। भाजपा महिला मोर्चा की सदस्या श्रुति गंगवार, इन्दु सेठी व रितु गंगवार ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी छात्राओं को दी गयी। गत वर्ष की टॉपर छात्रा कु. फिशा फात्मा को सर्वश्रेष्ठ अंक लाने पर सम्मानित किया गया। संचालन आशा रानी व डॉ नूतन दीक्षित ने किया। इस अवसर पर कु. संध्या राज, नीलम सक्सेना व डॉ बीना जायसबाल, मीनू अग्रवाल, हेमलता, डॉ जरीन जहीर, ज्योति मिश्रा, भावना शर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।।