शांति निकेतन पब्लिक स्कूल का 17 वार्षिक महोत्सव धूम धाम से मनाया गया

दिल्ली एनसीआर। आपको बता दे की व्यस्तता से भरी इस दिल्ली में शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लोगो को मंच के मध्यम से लोगो को संदेश दिया। आगे समाचार को पढ़ कर जानते है।

17 वार्षिक महोत्सव स्कूल ने मनाया

दिल्ली अंकुर एनक्लेव करावल नगर में स्थित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल का 17 वा वार्षिक महोत्सव बड़े ही धूम धाम व गरिमामयी वातावरण में (शाह ऑड्टोरियम) सिविल लाइन दिल्ली में मनाया गया।
स्कूल के अध्यक्ष रंबल बंसल एवं गोपीचंद पूर्व दिल्ली ( एम.टी.एन.एल) एवं कार्यकारिणी सदस्य ने परंपरागत तरीके से मुख्य अतिथि शांति गोस्वामी सहायक पुलिस आयुक्त दिल्ली पुलिस का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विष्णु श्रोतम से किया गया। कुछ संस्कृत प्रस्तुतियां जैसे महाकाल, शहीद भगत सिंह, हनुमान चालीसा, हरियाणवी, पंजाबी, बंगाली एवं राजस्थानी आदि राज्यों से मृत्यु की सभी आगन्तुक अतिथियों ने भरपूर प्रशंसा की। बच्चों ने चंद्रयान, बैलेंस डाइट और सोशल मीडिया एक्ट से भी सभी को ज्ञानवर्धक संदेश दिया।
परिश्रम एक्ट को देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। इस एक्ट के माध्यम से बच्चों ने समाज में बहुत ही सकारात्मक संदेश देने का काम किया है।
जंगल विषय एक्ट के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों ने वन्य जीव जंतुओं और पेड़ पौधों का महत्त्व भी बताया।
विद्यालय के अध्यापिकाओं ने एक सुंदर गीत भी प्रस्तुत किया।

प्रोग्राम को देख मुख्य अतिथि व अतिथि गणों ने इस रंगारंग संस्कृत कार्यक्रम का भरपूर प्रशंसा की और सभी बच्चों को अपने भाषण से प्रोत्साहित कर मंच का संचालन करते हुए विद्यालय के अध्यापक एवं दिल्ली के मशहूर एक्टर संतोष टंडन द्वारा किया गया।