विवाहिता की हत्या करने वाला प्रेमी हुआ गिरफ्तार

बरेली निर्माणधीन इज्जतनगर के रोडवेज परिसर में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के पास से मृतिका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया इज्जतनगर मिनी बाइपास स्थित निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड के परिसर में पीलीभीत के गजरौला के क्षेत्र की लालपुर शिव नगर निवासी सुनीता देवी पत्नी महेश कुमार कश्यप का शव बरामद हुआ था उसके गले पर निशान थे प्रथम दृष्टाता में महिला का गला घोटकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी सुनीता की शादी मनोज के साथ हुई थी सुनीता के दो बेटियां है। इस बीच सुनीता के अशोक नाम के युवक से प्रेम संबंध हो गए। प्रेम संबंधों की भनक मनोज को लग गई। इसके बाद मनोज सुनीता को बरेली लेकर आ गया ।लेकिन प्रेमिका के शहर बदलने के बावजूद भी प्रेमी ने प्रेमिका से मिलना बंद नहीं किया। अशोक सुनीता से मिलने बरेली आया। सुनीता की बेटी के मुताबिक अशोक बीती रात भी सुनीता से मिलने आया किसी बात को लेकर सुनीता और अशोक में झगड़ा हुआ जब बेटियों की आंख खुली तों सुनीता घर पर नहीं मिली जब सुबह बेटी पानी भरने के लिये उठी तों नल के पास पेड़ों में मम्मी पड़ी थी। इसके बाद बेटी पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया था वही पुलिस आरोपी अशोक की तलाश में जुटी थी पकड़ में आए आरोपी अशोक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 4 साल पहले आरोपी अशोक अपनें टेंपो से सुनीता का सामान लेकर गया था। इस बीच आरोपी की सुनीता से जान पहचान हो गई थी आरोपी सुनीता के घर आने जाने लगा था। जिसकी भनक सुनीता के पति को लग गई थी। सुनीता अशोक से खर्च भी लेने लगी थी।