आठ किलो अफीम के साथ झारखंड का आरोपी गिरफ्तार

बरेली। बारादरी थाना पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आठ किलो अफीम के साथ झारखंड के आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी धीरज डांगी झारखंड के गिधौर जिला चतरा का निवासी है। शुक्रवार को वह सेटेलाइट बस स्टैंड पर कार से घूम रहा था। पुलिस और एनसीबी की संयुक्त टीम ने उसे संदेह के आधार पर पकड़ लिया उसे बारादरी थाने लाया गया। यहां उसने बताया कि में झारखंड अब्दुल ओसामा नाम का चर्चित तस्कर है। ओसामा के कहने पर वह आठ किलो अफीम लेकर बरेली आया था। ओसामा के बताए शख्स को यहां अफीम की डिलीवरी देनी थी। वह डील करने वालों से मिल पाता, इससे पहले ही टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। धीरज ने बताया कि वह पहले भी कई बार बरेली समेत अन्य जिलों में मादक पदार्थों की खेप पहुंचा चुका है। ओसामा उसे एक चक्कर के 50 हजार रुपये देता था। रुपयों की लालच में ही वह अफीम की सप्लाई करने आया था आरोपी के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।