गौ सेवा रहेगी मेरी प्राथमिकता - भूपेंद्र सिंह जिला प्रमुख

चित्तौड़गढ़ 1 जनवरी सोमवार

नव नियुक्त जिला प्रमुख भुपेंद्र सिंह बड़ोली का पदभार ग्रहण समारोह सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट नेकहा कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से भारत मे नया संचार आएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज की परिकल्पना गांवो के विकास, सम्बल व आत्मनिर्भरता से ही संभव होती हैं और तभी देश विकसित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश मे कई नवाचार किये है। निर्णय लेकर शासन का जो माहौल बनाया, ये मोदी के कारण ही हुआ है। जिलाध्यक्ष जाट ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन हैं। नव नियुक्त जिला प्रमुख भुपेंद्र सिंह बड़ोली ने मेवाड़ी में संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान मे भाजपा री सरकार बण्या पछे ज्यादा उत्साह आ गयों है और कार्यकर्ता मे भी नई ऊर्जा रो संचार होयो है। राजस्थान मे भाजपा री सरकार बन्या पछे जिम्मेदारियां ओर बढ़गी हैं। कार्यकर्ता मायी नई ऊर्जा रो संचार होयो है। जनता रा काम भी अबे ज्यादा होवेला। कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कहा कि हमे अब नमस्कार कि जगह राम राम सा कहने के आदत डालनी होगी। उन्होंने कहा कि हनुमान रूप मे मौजूद हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 500 वर्षो से टेंट मे विराजित राम लला जी को इस वर्ष राजमहल मे बिराजित करा रहे है। केंद्र की योजनाओं का उल्लेख करते हुए जीनगर ने कहा कि जो राम को लाये है हमें भी 2024 मे उनको लाना है। अबकी बार राजस्थान को भी केंद्र से ज्यादा पैसा मिलने वाला है। मोदी के सपनो का भारत बनने वाला है। एक ताक़त भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने मे लगी हैं, वही दूसरी तरफ एक अन्य ताक़त भारत को गर्त मे ले जाने के प्रयास में लगी हैं, इसलिए हमें सचेत भी रहना होगा।

जिला परिषद के नव नियुक्त जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली का पदभार ग्रहण समारोह सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि में संपन्न हुआ।

पदभार ग्रहण समारोह से पूर्व अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ हुआ। संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, पूर्व विधायक ललित ओस्तवाल, जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, श्याम लाल पहाड़िया, जिला उपाध्यक्ष पारस जैन, डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, विधानसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, असमो जिलाध्यक्ष एमडी शेख, सुरेश गाडरी उपस्थित थे