आरपीएफ सिपाही ने पत्नी से झगड़े के बाद खाया जहर, कमरे के बेड पर पड़ा मिला शव

बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र में आरपीएफ सिपाही मनदीप ने पत्नी से हुए विवाद के कारण जहर खाकर जान दे दी। इस पर घटना की सूचना मकान मालिक राजन श्रीवास्तव ने सीबीगंज पुलिस को कमरे से कोल्ड्रिंक की खाली बोतल और सल्फास का खाली पाउच मिला है। आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीबीगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। पुलिस ने सिपाही के भाई अमित को फोन के माध्यम से सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के पुंडरी कैथल थाना क्षेत्र के गांव पाई निवासी मनदीप (27) इज्जतनगर आरपीएफ में सिपाही के पद पर तैनात था। तीन साल से उसकी तैनाती सीबीगंज डेमू शेड चेक पोस्ट में थी। एक महीने पहले ही स्लीपर रोड पर उसने कमरा किराए पर लिया था। पत्नी मुस्कान भी साथ मे रहती थी। दस दिन पूर्व मनदीप पत्नी को गांव पाई हरियाणा छोड़ने गया था। चार दिन पहले वह वापस आ गया। उसे गुरुवार से तीन दिन की ट्रेनिंग के लिए गोरखपुर जाना था। बुधवार को बरेली से गोरखपुर की रवानगी थी। साथी सिपाहियों का कहना है कि बुधवार को शाम मनदीप कमरे पर आ गया। इसके बाद गोरखपुर ट्रेनिंग में नही गया।गुरुवार को भी उसके बारे में कुछ पता नही चला। शुक्रवार से तलाश शुरू की गई। आसपास के लोगों से मनदीप के कमरे का पता चला। खिड़की से झांक कर देखा तो बेड पर मनदीप औंधे मुंह पड़ा था। उसके मुंह से झांग निकल रहा था। सीबीगंज इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि रात तक परिवार बरेली पहुंच जाएगा। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।साथी सिपाहियों का कहना है, बुधवार को शाम मनदीप कमरे पर आ गया। इसके बाद गोरखपुर ट्रेनिंग में नहीं गया। गुरुवार को भी उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार से तलाश शुरू की गई। आसपास के लोगों से मनदीप के कमरे का पता चला। खिड़की से झांक कर देखा तो बेड पर मनदीप औंधे मुंह पड़ा था। उसके मुंह से झांग निकल रहा था। सीबीगंज इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि रात तक परिवार बरेली पहुंच जाएगा। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात को भी फोन पर पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद उसने जहर खा लिया। कराया जाएगा।।