पुलिस को चकमा देकर तस्कर नन्हे लंगडा ने किया समर्पण

बरेली फरीदपुर और फतेहगंज पश्चिमी थाने से वांछित चल रहे तस्कर नन्हे लंगड़ा उर्फ ने को रियासत पुलिस चकमा देकर शुक्रवार को एनडीपीएस कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस उसे पकड़ने अदालत पहुंची थी पर वकीलों की भीड़ के साथ वह कोर्ट में घुस गया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।फतेहगंज पश्चिमी निवासी नन्हे लंगडा उर्फ रियासत एक साल से थाना फरीदपुर से स्मैक तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। 29 अक्टूबर को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक के साथ कस्बा के रहमतुल्ला को गिरफ्तार किया था। उसने स्मैक नन्हे लंगड़ा की बताई थी। इस वजह से पुलिस ने नन्हे लंगड़ा का नाम भी मुकदमे में शामिल किया था। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तारी के डर से नन्हे लंगड़ा ने समर्पण की तैयारी की थी। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस कचहरी के गेट पर तैनात थी पर आरोपी चकमा देकर अंदर घुस गया। वहां वह अपने वकील के साथ एडीजी 9 एनडीपीएस एक्ट की अदालत में पेश हो गया। कोर्ट ने उसे छह दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति हो चुकी सील डेढ़ साल पहले नन्हे लंगड़ा की एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पुलिस ने सील कर दी थी।उसका घर व दुकानें आज भी सील हैं। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में सबसे पहले उसी का आशियाना बरातघर ध्वस्त किया गया था। इसके बाद वह परिवार समेत फरार हो गया था। तब से वह रिश्तेदारों व गुर्गों के जरिये धंधा करा रहा था खुद दूसरे शहरों में छिपकर रहता था।स्मैक और अफीम तस्करी के कई मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है। नन्हें लंगड़ा भी पुलिस की दबिश की वजह से ही कोर्ट में हाजिर हुआ है। उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसका रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।- घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी