इज्जतनगर मंडल पर कासगंज-मथुरा जंक्शन रेलखण्ड पर स्थित रति का नगला स्टेशन पर पैनल इंटरलाॅकिंग के चलते ट्रेन रद्द।

इज्जतनगर मंडल पर कासगंज-मथुरा जंक्शन रेलखण्ड पर स्थित रति का नगला स्टेशन पर पैनल इंटरलाॅकिंग के स्थान पर इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग कार्य हेतु 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक प्री एनआई तथा 15 अक्टूबर 2025 को एनआई का कार्य किया जायेगा। जिसके फलस्वरुप गाड़ियों का संचलन निम्नवत किया जायेगाः-

निरस्तीकरण

गाड़ी संख्या 55331/55332 कासगंज-अछनेरा-कासगंज 15 अक्टूबर 2025 को निरस्त रहेगी।

२ााॅर्ट ओरिजनेट

गाड़ी संख्या 04182 लालकुआॅ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लालकुआं 15 अक्टूबर 2025 को लालकुआं-सिकन्दरा राव के मध्य 55 मिनट नियंत्रित कर संचलन किया जायेगा।

गाड़ी संख्या 55337 कासगंज-भरतपुर जंक्शन 15 अक्टूबर 2025 को कासगंज-सिकन्दरा राव के मध्य 30 मिनट नियंत्रित कर संचलन किया जायेगा।