श्रीगंगानगर से भाजपा के जयदीप बिहानी ने किया नामांकन,सभा व रैली में उमड़ी भारी भीड़


श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयदीप बिहाणी ने शुक्रवार अपरान्ह अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी संजय अग्रवाल के समक्ष अपनी नामजदगी का पर्चा प्रस्तुत किया। इससे पूर्व सुखाडिय़ा सर्किल स्थित गोपीराम गोयल बगीची से डेढ़ बजे विशाल जनसमूह के साथ कलक्ट्रेट के लिये रवाना हुए। रास्ते में बीरबल चौक, रविंद्र पथ, अंबेडकर चौक, गांधी चौक, केदार चौक, महाराजा गंगा सिंह चौक पर जगह-जगह नामांकन रैली पर पुष्प वर्षा की गई। इस बीच रास्ते में गुरुद्वारा सिंह सभा के समक्ष जयदीप बिहाणी ने मत्था टेककर अरदास की। सुखाडिय़ा सर्किल से रवाना हुई इस नामांकन रैली में श्रीगंगानगर भाजपा प्रभारी केडी भंडारी, सांसद निहालचंद मेघवाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह, एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, पूर्व संसदीय उप सचिव ओपी महेंद्रा, भाजपा नेता महेश पेड़ीवाल, नगर विकास न्यास के पूर्व चेयरमैन संजय महिपाल, संजय मूदड़ा, प्रदीप धेरड़, देहात मंडल के अध्यक्ष बलविंद्र सिंह मग्गो, मनीष प्रजापत, चंद्रशेखर गौड़, सुशील अरोड़ा, पूर्व जिला प्रमुख सीताराम मौर्य, पूर्व सभापति श्याम धारीवाल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. बबीता गौड़, पंजाबी महासभा के पूर्व अध्यक्ष रवि सेतिया, राजकुमार जोग, व्यापारी नेता हनुमान गोयल, पार्षद चेष्टा सरदाना, अमित चलाना, प्रेम घोड़ेला, डॉ. भरत मैयर, कृष्ण कुमार गुल्लू, संजय बिश्नोई, रामगोपाल यादव, अमित यादव, कमल नारंग, हेमंत भाटी, संजय बिश्नोई, अशोक मुंजराल, प्रेम घोड़ेला, हरजीत सोनी, सुरभि प्रेम स्वामी, पूर्व पार्षद पवन गौड़, बालकृष्ण कुलचानिया, अशोक मेठिया, लता चौधरी, हरविंद्र पांडे, प्रवीण भठेजा, संजीव सैनी, लीलाधर पटवा, महेंद्र झटवाल, रोबिन राठौड़, परमेश्वरी देवी, प्रताप सिंह शेखावत, ओमी नायक, क्रांति चुघ, राजकुमार सोनी, बाबू खान रिजवी, उल्हासमल भाटी, डॉ. रामसिंह राजावत, गिरीश चावला, पूर्व उप सभापति अजय लक्की दावड़ा एवं लोकेश मनचंदा, जुगल डूमरा, रमजान चोपदार, गिरीश चावला सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी नामांकन रैली में शामिल थे। नामांकन रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखते ही बनता था। सेठ गोपीराम गोयल की बगीची में ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा नाचते नजर आए। समर्थकों में सैकड़ों महिलाएं भी शामिल थीं। समर्थक जयश्री राम, भारत माता की जय, गंगानगर की एक ही वाणी इस बार जयदीप बिहाणी के नारे लगा रहे थे। इससे पूर्व सेठ गोपीराम गोयल की बगीची में सुबह 10 बजे से ही गंगानगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक समूहों में पहुंचने शुरू हो गये थे। दोपहर 12 बजे तक बगीची का मैदान समर्थकों की भीड़ से खचाखच भर गया था